अभिनेता Aditya Roy Kapur कोरोना संक्रमित हो गए हैं। Kartik Aaryan और अक्षय कुमार के बाद अब कोरोना वायरल की चपेट में आ गए हैं।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता में कोरोना के हल्के लक्षण हैं।बीते कुछ दिनों में कोरोना मरीजों के मामले बढ़ते जा रहे हैं और बॉलीवुड सितारे भी कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं।

अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन के बाद अब अभिनेता आदित्य रॉय कपूर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं, जिससे अभिनेता के फैंस काफी मायूस हो गए हैं।उनकी आने वाली फिल्म ओम: द बैटल विदिन के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के साथ-साथ अन्य प्रमोशन शेड्यूल के बाद आदित्य रॉय कपूर कोविड की चपेट में आए। उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

उन्होंने इस खबर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा – ‘सब कुछ इतना पॉजिटिव चल रहा था, कोविड से रहा नहीं गया।’

बीते कुछ दिनों में मुंबई में कोरोना वायरस के मामलों में उछाल आया है, जिसके बाद ही अभिनेता के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, आदित्य में कोरोना के लक्षण हल्के-फुल्के ही हैं। ऐसे में वह जल्द ही ठीक हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *