अभिनेत्री आलिया भट्ट हॉलीवुड में अपनी कलाकारी का जादू दिखाने के लिए तैयार हैं.फिल्म में गल गडोट एक जासूस के किरदार में नजर आने वाली हैं। हालांकि आलिया भट्ट के किरदार के बारे में अभी तक पता नहीं चल सका है।

आलिया भट्ट हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग के लिए रवाना हो चुकी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया। पोस्ट में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री कार की पिछली सीट पर बैठी हुई हैं।

आलिया फिल्म की शूटिंग कब शुरू करेंगी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि गल गडोट पहले ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। गल गडोट ने एक दिन पहले ही फिल्म के सेट से अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

उन्होंने काफी हल्के मेकअप के साथ एकदम सिंपल लुक कैरी किया है। अभिनेत्री ने कानों में हैवी इयररिंग्स और खुले बालों में अपने लुक को पूरा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *