बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे जल्द ही ‘द ब्रोकन न्यूज’ के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं, वह कैंसर से उबरने के बाद पहली बार फिर से अभिनय करती नजर आएंगी।

जो लोकप्रिय ब्रिटिश श्रृंखला ‘प्रेस’ का भारतीय रूपांतरण है। यह पहली बार है जब सोनाली मेटास्टेटिक कैंसर से उबरने के बाद कैमरे का सामना करेंगी, जिसका उन्हें 2018 में पता चला था।अपनी इस सीरीज से हाल ही में अभिनेत्री ने अपना पहला लुक सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसकी वजह से सोनाली एक बार फिर चर्चाओं में हैं।

सोनाली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘द ब्रोकन न्यूज’ से अपना पहला लुक साझा करते हुए लिखा,” मैं आज आपको अमीना कुरैशी से मिलवाना चाहती हूं, जो आवाज भारती की एडिटर इन चीफ हैं। उसके लिए फिक्शन से ज्यादा जरूरी फैक्ट्स होते हैं चाहे उसके पीछे कितना भी पैसा हो। देखिए सनसनी और सच की बीच की उसकी यह जंग…जल्द ही जी5 पर।”सीरीज की कहानी मुंबई स्थित दो प्रतिद्वंद्वी समाचार चैनलों पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *