राजधानी दिल्ली (Delhi) में बढ़ती गर्मी, दिनभर चलने वाली तेज गर्म हवा के थपेड़े और लू से लोगों का जीवन बेहाल है. आलम यह है कि सुबह से लेकर शाम तक सूरज की तेज किरणे आसमान से अंगारे उगल रही हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक 12 या 13 अप्रैल तक मौसम बदलने की कोई भी संभावना नहीं है. बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली में 6 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

एक ओर जहां मार्च ने दिल्ली में 122 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था, वहीं अप्रैल महीना भी लोगों के लिए राहत नहीं देने वाला है, बल्कि अप्रैल के शुरुआती हफ्ते में ही तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना बताई जा रही है.

दिल्ली में बढ़ती गर्मी और येलो अलर्ट को लेकर स्काईमेट वेदर के वाइस प्रेसिडेंट महेश पलावत ने बताया कि दिल्ली और पूरे उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने की वजह पाकिस्तान और राजस्थान की ओर से चलने वाली गर्म हवाएं है, इन हवाओं ने पूरे उत्तर भारत को गर्म कर दिया है, फिलहाल आसमान बिल्कुल साफ है, और तेज हवाएं भी चल रही हैं. यह 12 से 13 तारीख तक बना रहने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *