रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड का ये स्टार कपल अप्रैल में शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाला है।

 रणबीर कपूर की बैचलर पार्टी में अर्जुन कपूर और अयान मुखर्जी के अलावा आदित्य रॉय कपूर भी शामिल हो सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, रणबीर और अर्जुन बहुत अच्छे दोस्तों में एक हैं।

इस वजह से वो रणबीर की बैचलर पार्टी का हिस्सा बन सकते हैं। यही नहीं, खबरें तो ऐसी भी हैं कि रणबीर और आलिया 17 अप्रैल को कपूर खानदान के पुश्तैनी घर आरके हाउस में शादी करने वाले हैं।

फिलहाल, दोनों स्टार्स के वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट हाल ही में ‘आरआरआर’ में जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ बड़े पर्दे पर नजर आई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *