जिस दिन का गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी और उनके फैंस को इंतज़ार था वो दिन आखिरकार आ ही गया। उनके घर नन्हे मेहमान का जन्म हो ही गया। जी हां, गुरमीत और देबीना शादी के 11 साल बाद पैरेंट्स बन गए हैं।

सबसे ख़ास बात ये है नवरात्रि के शुभ मौके पर दोनों की बेटी का जन्म हुआ हैं।  ऐसे में अब कपल ने सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालो के साथ ये गुड न्यूज़ शेयर की है।

वीडियो की बात करे तो इस वीडियो में गुरमीत के हाथ में देबीना का हाथ है और जब देबीना अपना हाथ खोलती हैं तो बेटी का छोटा- सा हाथ दिखाई देता है। ये वीडियो बहुत प्यारा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए गुरमीत ने लिखा, ‘ग्रैटिट्यूड के साथ हम अपनी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत करते हैं… 3-4-2022, आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।’

अब गुरमीत की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही देबीना का बेबी शावर सेलिब्रेट किया गया था। बेबी शावर की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। देबीना का बेबी शावर ट्रेडिशनल स्टाइल में हुआ जिसमें वह इंडियन आउटफिट में नजर आई थीं। देबीना उस दौरान काफी खूबसूरत लग रही थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *