टीवी जगत के मशहूर अभिनेता शहीर शेख भले ही सोशल मीडिया पर सक्रिय हो, लेकिन ये अभिनेता उनमें हैं जो अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से कतई दूर रखने में विश्वास रखते हैं.

बहुत कम बार ही ऐसा होता हैं जब शहीर शेख अपनी फैमिली से जुड़े पोस्ट साझा करते हैं। ऐसा ही कुछ रिसेंटली हुआ जब एक्टर ने न सिर्फ अपनी वाइफ बल्कि बेटी की क्यूट तस्वीरें शेयर कर अपने चाहने वालो को ट्रीट दी है।

शहीर शेख ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी अनाया और वाइफ कपूर संग में बेहद प्यारी तस्वीर साझा की है। फोटो को शेयर करते हुए शहीर ने इसके कैप्शन में लिखा है, मेरी जिंदगी की रोशनी #thegirlwiththecurls #Anaya।

वहीं तस्वीर की बात करें तो फोटो में एक्टर की नन्ही परी बेबी स्ट्रॉलर में बैठी हुई हैं और रुचिका उन्हें प्यार से देख रही हैं। वैसे इस तस्वीर में अभी भी शहीर ने अपनी बेटी का पूरा चेहरा नहीं दिखाया है.

इस दौरान उन्होंने अनाया के चेहरे को फूल की इमोटिकॉन से ढक दिया। बावजूद इसके मां-बेटी की ये खास बॉन्डिंग वाली तस्वीर फैंस का दिल जितने में कामयाब हो रही है।इससे पहले एक्टर ने जनवरी के महीने में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैमिली संग तस्वीर साझा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *