प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल को ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे. पीएम मोदी इस दिन कई छात्रों के साथ जुड़ेंगे, जिसमें वे अलग-अलग राज्यों के स्टूडेंट्स, उनके अभिभावकों आदि के साथ संवाद करेंगे.

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, ”इंतजार अब खत्म हो गया है! परीक्षा पे चर्चा का 5 वां संस्करण 1 अप्रैल, 2022 को तालकटोरा स्टेडियम, नयी दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी छात्रों के साथ बातचीत करेंगे और परीक्षा के तनाव का सामना करने को लेकर अपने विचार साझा करेंगे।”

स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ प्रधानमंत्री के इस संवाद कार्यक्रम का पहला संस्करण तालकटोरा स्टेडियम में 16 फरवरी, 2018 को आयोजित किया गया था। पीएम नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के माध्यम से परीक्षा दे रहे छात्रों से बातचीत करेंगे और उनके तनाव को दूर करने की कोशिश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *