दिल्ली विधानसभा में सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर दिए गए भाषण के खिलाफ बीजेपी आज विरोध प्रदर्शन कर रही है.

इस दौरान दिल्ली पुलिस ने बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को हिरासत में ले लिया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बीजेपी युवा मोर्चा के करीब 40 से 50 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है. मुख्यमंत्री निवास की तरफ से कोई भी लिखित शिकायत दी जाएगी तो पुलिस लीगल एक्शन लेगी.

तेजस्वी सूर्या ही इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए और वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया. प्रदर्शनकारी इन बैरिकेड को तोड़कर आगे निकल गए.

कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने अभी तक 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है. इस फिल्म पर हो रही राजनीति को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस फिल्म की कमाई को कश्मीरी पंडितो को दे देना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *