महाराष्ट्र के एक निजी स्कूल परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 11 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

शिवाजीनगर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील मोरे ने कहा, ”एक अज्ञात व्यक्ति, लड़की को स्कूल परिसर के शौचालय में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया और फिर वह मौके से फरार हो गया. लड़की ने अपने दोस्तों को घटना की जानकारी दी.

वहीं पुलिस इंस्पेक्टर अनिता मोरे ने बताया, ”पुणे में 23 मार्च को अपने स्कूल के शौचालय में 11 वर्षीय छात्रा का यौन शोषण करने के बाद शिवाजीनगर थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 376 और POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।”

अधिकारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *