पीलीभीत में जमीनी विवाद में दबंगों ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. प्लाटिंग के विवाद को लेकर गांव के ही दबंगों ने घास काटने गई महिला को फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया. पति किसी तरह से मौके से जान बचा कर भाग निकला.

यह मामला थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के बरहा गांव का है. पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद सहित अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के बरहा ग़ांव की है.

जब थाना सुनगढ़ी क्षेत्र स्थित बरहा ग़ांव निवासी 45 वर्षीय राजेश्वरी पत्नी खूबचंद अपने घर के पास खेत में घास काटने के लिए गई थी उसी बीच रूपपुर कृपा गांव निवासी दबंग तुलाराम ने अपने दबंग साथियों के साथ खेत में घुसकर ताबड़तोड़ फ़ायरिंग कर महिला को मौत के घाट उतार दिया.

एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि खूबचन्द का कुछ लोगों से जमीनी विवाद के चलते गोली चलाए जाने की घटना प्रकाश में आई है मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *