मणिपुर में एन बीरेन सिंह लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. बीरेन सिंह आज दोपहर 3 बजे राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. बीजेपी की ओर से केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर पहुंची निर्मला सीतारमण ने इस बात की घोषणा की थी कि बीरेन सिंह ही मणिपुर के मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे.

निर्मला सीतारमण ने आगे कहा, ये सर्वसम्मानित से लिया गया एक अच्छा निर्णय है जो सुनिश्चित करेगा कि राज्य में स्थिर और जिम्मेदार सरकार होगी. बता दें, आज होने वाले शपथ ग्रहण के मौके पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे. इसके अलावा कई बड़े नेता भी शामिल होने जा रहे हैं.

मणिपुर विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा 10 मार्च को हुई थी जिसमें सत्तरारूढ़ बीजेपी ने 32 सीटों पर कब्जा बनाकर बहुमत का आंकड़ा पार किया था. वहीं, एनसीपी को 7 सीटें मिली, कांग्रेस को पांच, एनपीएफ को पांच सीटें मिली थी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *