Saturday, October 19, 2024 at 11:03 AM

आस्ट्रेलिया से आज भारत वापस लाई गई प्राचीन प्रतिमाएं, पीएम मोदी ने किया 29 पुरावशेषों का निरीक्षण

दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 पुरावशेषों का निरीक्षण किया, जिनमें बहुत सी प्राचीन प्रतिमाएं शामिल हैं। इन पुरावशेषों को आस्ट्रेलिया से वापस भारत लाया गया है।

भारतीय संस्कृति और धार्मिक जड़ो से जुड़ी इन कलाकृतियां में भगवान विष्णु, शिव और देवी शक्ति की प्रतिमाओं के साथ-साथ जैन परंपरा की तस्वीरें एवं साज-सजा की भी वस्तुएं हैं।

PMO ने एक विडियो शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी इन पुरातत्व महत्व की वस्तुओं का अवलोकन करते हुए देखे गए, यही नहीं पीएम इन प्रतिमाओं को काफी बारीकी से देखते हुए उनके बारे में लिखी किताब को भी पढ़ते हुए नजर आए।

ऑस्ट्रेलिया द्वारा 29 पुरावशेषों को भारत वापस लाया गया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया से वापस लाए गए इन पुरावशेषों का निरीक्षण किया।

Check Also

यूपी सहित इन राज्यों में अगले 5 दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

कई राज्यों में मॉनसून की दस्तक हो चुकी है और आने वाले दिनों में राष्ट्रीय …