बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार मलाइका अरोड़ा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी फिटनेस और फैशन सेंस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर साझा किए गए उनके पोस्ट हों या पैपराजी द्वारा उन्हें कहीं स्पॉट किया जाता हो, उनकी तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती हैं।

 हमेशा की तरह एक्ट्रेस फिर बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। वहीं तस्वीरें देख फैंस उनके स्टाइल की तारीफें कर रहे हैं, तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल करने से भी नहीं चूके।

इस बीच एक्ट्रेस ने पीच कलर का थाई-हाई स्लिट गाउन पहना हुआ था। साथ उनकी हाई हील्स उनके लुक को कंप्लीट कर रहे थे। उन्होंने बालों को खुला छोड़ा हुआ था। मलाइका कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराईं और पोज भी दिए।

एक यूजर ने कहा, प्याज का छिल्का। एक ने कहा, इन्हें सर्दी नहीं लगती क्या हर वक्त बिना कपड़ों के नजर आती हैं? एक ने कहा- ‘वह बाहर कैसे हैं? उन्हें आइसोलेट रहना चाहिए क्योंकि वह करीना के कॉन्टैक्ट में थी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर के घर हुई पार्टी से उन्हें कोरोना फैला है जहां दोनों शामिल थीं। इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा भी थीं। मलाइका की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई। इसी को लेकर यूजर्स ने मलाइका को ट्रोल भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *