बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी जिंदगी के खास पल शेयर करते हैं। वहीं उनकी वाइफ नताशा इतनी सोशल मीडिया फ्रेंडली नहीं हैं।

वीडियो में वरुण और नताशा का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। इस वीडियो को खुद नताशा ने शेयर किया है। शेयर किए इस वीडियो में वरुण क्रिसमिस ट्री के पास खड़े होकर अपनी फिल्म ‘कुली नंबर 1’ का साॅन्ग ‘तेरी भाभी’ पर लिपसिंग करते दिख रहे हैं।

वह साॅन्ग की लाइन ‘हट जा सामने से तेरी भाभी खड़ी है’ गाते हैं और पास खड़ी नताशा को खींचते हुए उनके गालों पर किस करते हैं। वीडियो को शेयर कर वरुण ने लिखा-‘मुझे नताशा को कहना पड़ा कि मैं इसे किसी और के साथ इसे शूट करूंगा ताकि वह ऐसा करने के लिए राजी हो जाए।

वरुण सोशल मीडिया पर कापी एक्टिव रहते हैं. वह अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं. उनकी तसवीरों को फैंस काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं. वरुण ने हाल ही में अपनी लेडी लव और लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी रचाई थी. नताशा पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं. दोनों बॉलीवुड के लव्ड कपल में से एक माने जाते हैं. हालांकि नताशा लाइमलाइट से काफी दूर रहना चाहती हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *