टीम इंडिया के टेस्ट कैप्टन विराट कोहली ने एक तस्वीर शेयर की है.इस तस्वीर पर जब उनकी पत्नी अनुष्का ने कमेंट किया तो विराट ने फनी और रोमांटिक अंदाज में रिप्लाई करते हुए उन्हें बिल्ली कह दिया.

तस्वीर में विराट एक बिल्ली को गोद में बैठे नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, ‘प्रैक्टिस सेशन से एक कूल बिल्ली का हैलो’ बिल्ली के साथ वे मस्तीभरे अंदाज में नजर आ रहे हैं. एक घंटे के अंदर इस तस्वीर को काफी लाइक्स और कमेंट मिल चुके हैं.

मजेदार बात तब हुई जब अनुष्का के इस कमेंट पर विराट का रिप्लाई आया. विराट ने फनी और रोमांटिक अंदाज में अनुष्का को रिप्लाई देते हुए लिखा, ‘लौंडा दिल्ली से है और बिल्ली मुंबई की है.’

 जब विराट का यह रिप्लाई आया तो इंस्टा यूजर्स विराट का फ्लर्टिंग मूड भांप गए और कहने लगे- ‘हां ये भी सही है.’ इससे पहले विराट ने दो दिन पहले भी एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें वे पत्नी अनुष्का के साथ नजर आए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *