हिट टेलीविजन शो ‘जिंदगी गुलजार है’ से वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री सनम सईद का कहना है कि वह भारतीय फिल्मों में भी काम करना चाहती है. वहीं वह बॉलीवुड स्टार आमिर खान के साथ काम करना पसंद करेंगी.

“लेकिन शुरूआत करने के लिए, आमिर खान वह है जिसके साथ मैं काम करना चाहूंगी.’ भारत में ओटीटी पर पाकिस्तानी सामग्री की लोकप्रियता के बारे में बात करते हुए, सनम ने कहा कि हम जानते हैं कि भारत कैसा है, हमने उनकी फिल्में देखी हैं. लेकिन उन्हें नहीं पता था कि हम कैसे दिखते हैं और हमारा जीवन कैसा है.

उन्होंने आगे कहा कि वे अब जानते हैं कि पाकिस्तानी हमारे जैसे दिखते हैं, हमारी तरह बात करते हैं, उर्दू में थोड़ी बेहतर बात करते हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने हमें वह आजादी दी है, जहां प्रतिबंध और राजनीति सभी अलग हैं, और हम अपने शो के माध्यम से भारतीय दर्शकों तक पहुंच सकते हैं और इसकी प्रतिक्रिया जबरदस्त रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *