बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली शानदार कपल गोल सेट करते हैं. अनुष्का हमेशा विराट के साथ मजबूती से खड़ी रहती हैं. विराट भी पत्नी को लेकर अपनी फीलिंग्स बयां करते रहते हैं.

विराट कोहली ने अनुष्का के साथ जो फोटो शेयर की उसमें दोनों व्हाइट टी-शर्ट के साथ ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं. विराट ने चश्मा पहना हुआ है और अनुष्का पाउट पोज देते दिख रही हैं. इस फोटो में अनुष्का बिना मेकअप के बेहद सिंपल दिखाई दे रही हैं.

तस्वीर में दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बन रही हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए विराट ने कैप्शन में लिखा, ‘माय रॉक.” जाहिर है इस पोस्ट के जरिए उन्होंने ये बता दिया है कि अनुष्का उनकी जिन्दगी में कितनी अहमियत रखती हैं. विराट की ये फोटो फैंस का खूब पसंद आ रही हैं और वो इसपर खूब कमेंट कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *