मेहंदी सेरेमनी से लेकर विदाई तक कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या की वीडियाे सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं वह अपनी शादी के बाद कुछ ज्यादा ही पॉपुलर हो गई हैं।

दुल्हन के लिबास में तो श्रद्धा ने अच्छे-अच्छों को पीछे छोड़ दिया। जिसके बाद हर तरफ उनकी लुक की ही चर्चाएं हैं। अगर आप भी रचाने जा रही हैं जल्द शादी और कंफ्यूज हैं अपने आउटफिट को लेकर तो एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक आपकी कुछ मदद कर सकता है।

अपने ब्राइडल लुक को उन्होंने स्टेटमेंट ज्वैलरी पहन कर पूरा किया है। इस तरह के लुक किसी की भी खूबसूरती पर चार चांद लगा सकता है। आर्या ने अपनी शादी के लिए लाल रंग का लहंगा चुना था, जिसके ब्लाउज के आस्तीन पर सुंदर लाल मोती लगे हुए हैं।

उन्होंने लाइट वेट मोती और कुंदन वर्क वाला चोकर पहना था और साथ में डबल लेयर वाली एक लॉन्‍ग माला कैरी की थी। उन्होंने दुपट्टे के एक हिस्से को आगे लिया हुआ था और दूसरे को पीछे रखा था।

श्रद्धा ने लहंगे के साथ सिंपग चुनरी को कैरी किया, जिससे उनका लुक परफेक्ट लग रहा था। अगर आप भी शादी में हैवी लहंगा पहन रही हैं तो दुपट्टा हैवी कैरी ना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *