तालिबान द्वारा शासित अफगानिस्तान के 2 स्कूलों में छात्राओं को जहर देने का मामला सामने आया है। इसके बाद प्राथमिक स्कूलों की लगभग 80 लड़कियों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

 घटना 3 और 4 जून 2023 की है। शिक्षा विभाग के प्रांतीय प्रमुख ने इस बारे में जानकारी दी है। ये दोनों स्कूल उत्तरी अफगानिस्तान के सर-ए-पुल प्रांत के संगचरक जिले में स्थित हैं।

नसवान-ए-कबोद आब स्कूल में 60 को और नसवान-ए-फैजाबाद स्कूल में 17 छात्राओं को जहर दिया गया है। शिक्षा विभाग के प्रांतीय प्रमुख मोहम्मद रहमानी ने मीडिया को जानकारी दी है कि दोनों स्कूल आसपास ही मौजूद हैं .

एक के बाद एक इनको निशाना बनाया गया। घटना के बाद छात्राओं को अस्पताल ले जाया और अब उनकी हालत ठीक हैं। रहमानी का कहना है कि, घटना की विभागीय जाँच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *