चीन के पश्चिमी किंघाई प्रांत में अचानक आई बाढ़ से 16 लोगों की मौत हो गई और 36 लोग लापता हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के हवाले से बताया गया है कि दातोंग हुई और तू स्वायत्तशासी कस्बे में अचानक बाढ़ आ गई।

विभाग ने बताया कि दोनों कस्बों का प्रशासन संभालने वाले शिनिंग शहर से उसे आपदा की सूचना मिली। इसके बाद नियंत्रण एवं राहत कार्य के लिए तत्काल कदम दठाए गए।

 तेज बारिश से भूस्खलन हुआ जिससे नदी का रास्ता बदल गया। इस साल जून के महीने में भी चीन में भारी बारिश के कारण जियांग्शी के 55 प्रांतों में बाढ़ आने से हालात खराब हो गई थी।

जियांग्शी के 55 प्रांत में बारिश-बाढ़ से 5 लाख लोग प्रभावित हुए , जबकि 43,300 हेक्टेयर फसल बारिश की वजह से बर्बाद हो गई। बाढ़ के कारण करीब 7 करोड़ डॉलर का नुकसान सीधे तौर पर हुआ।

चीन ने बाढ़ को रोकने के लिए ‘स्पंज शहरों’ का निर्माण किया है। 2014 के अंत में, चीन की सरकार ने एक आदेश जारी किया जिसके तहत ‘स्पंज शहरों’ को बढ़ावा देने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *