एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती है। एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए खूब योगा और वर्कआउट करती है। एक्ट्रेस डाइट को लेकर भी कॉन्शियस रहती हैं लेकिन शिल्पा स्ट्रीट फूड की भी काफी शौकीन है।

एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ लजीज खाने का मजा लेती हुई नजर आ रही है।वीडियो में शिल्पा व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

शिल्पा और अनन्या लजीज खाने का मजा लेती हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद चंकी पांडे की एंट्री होती है। इतना सारा खाना देख कर चंकी हैरान रह जाते हैं। चंकी पूछते हैं कि इतने सारे खाने के पैसे कौन देगा। इस पर शिल्पा कहती है-आप ही देंगे। बस इतना सुनते ही चंकी पांडे के हावभाव ही बदल जाते हैं। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा- ‘इसे कहते हैं रियल बिंज।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *