32वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर कैनो स्प्रींट चैंपियनशिप 2022 में मध्य प्रदेश ओवरऑल विजेता रहा।प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने 24 स्वर्ण, 22 रजत और 8 कांस्य सहित 54 पदक हासिल किए।

चैंपियनशिप का आयोजन राजधानी भोपाल की छोटी झील में  तक किया गया। चैम्पियनशिप के अंतिम दिन 200 मीटर रेस में प्रदेश के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक अर्जित किए।

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि देश में खेल के प्रति नजरिया बदला है। जो खेलेगा, वो खिलेगा, इस विचार को प्रधानमंत्री मोदी ने मजबूत बनाया है।

राज्यपाल ने कहा है कि पुरस्कार समारोह इस प्रतियोगिता में शामिल हर खिलाड़ी के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण से किए गए प्रयासों की सफलता का उत्सव है। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई, लगन और मेहनत के बाद भी जिन्हें मेडल नहीं मिला, उन्हें भी निराश नहीं होना है, क्योंकि खेल और जीवन दोनों में जीतना नहीं बल्कि जीतने की चाह रखना ही सब कुछ है।

इन मुकाबलों के सी-2 वूमेन स्पर्धा में कावेरी ढ़ीमर और नमिता चंदेल की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। पुरूष वर्ग के-1 स्पर्धा में देवब्रत सिंह ने रजत तथा के-2 स्पर्धा में अक्षित बारोई और विशाल दांगी की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *