कुशीनगर  में दरवाजे पर गिरी टॉफी खाने के बाद एक साथ 4 मासूम बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया है. मृतकों में दो बच्चे व दो बच्चियां शामिल हैं जिसमें एक पिता के तीन बच्चे व दूसरे पिता का एक बच्चा शामिल है. टॉफी खाने के कुछ देर बाद ही उनकी हालत बिगड़ गई. आनन-फानन में बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गई.

पीड़ित परिवार अनुसूचित जनजाति (लठऊर) से आते हैं. मौके पर पुलिस प्रशासन के लोग जांच में जुटे हुए हैं. वहीं एसपी कुशीनगर सचिन्द्र पटेल ने बताया कि सुगिया देवी के घर के दरवाजे पर गिरे टॉफी को खाने के बाद 4 बच्चों की मौत हो गई है.

कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के सिसई गांव के लठऊर टोला गांव में आज सुबह सुगिया देवी के घर के दरवाजे पर लिफाफे में टॉफी और पैसा गिरा पड़ा था. बच्चें जब घर से बाहर निकले तो उन्हें नहीं पता था कि वह टॉफी उनकी मौत बनकर आई है.

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि दरवाजे पर टॉफी गिरी हुई था. जहरीली टॉफी खाने कर बाद 4 बच्चों की हालत खराब हो गई, वहीं जिला अस्पताल पर लाते-लाते उनकी मृत्यु हो चुकी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *