Thursday, March 23, 2023 at 4:43 AM

WhatsApp Group Admin से जुड़े ये नियम नहीं जानते होंगे आप

 दुनियाभर में प्रसिद्ध मैसेज प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप अपने यूजर्स का ख्याल रखते हुए अलग-अलग पॉलिसी और फीचर्स को अपडेट करता रहता है।

इस प्लेटफॉर्म पर दुनियाभर के काफी लोग हैं जो अपने-अपने तरीके से ऐप का इस्तेमाल करते हैं।दोस्त-परिवार या बड़े समूह से जुड़ने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप का काफी लोग इस्तेमाल करते हैं।

व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन के पास कई तरह की जिम्मेदारियां होती है। यहां तक की अगर ग्रुप में कोई मेंबर गैरकानूनी काम करता है तो उसकी जिम्मेदारी भी ग्रुप एडमिन  की होती है।

व्हाट्सएप ग्रुप पर किसी के इजाजत के बिना उसकी पर्सनल वीडियो या तस्वीर शेयर नही करनी चाहिए। इस तरह की एक्टीविटी को अपराध माना जाता है और फिर आप पर कार्रवाई भी हो सकती है। इसके लिए ग्रुप का एडमिन होना भी जरूरी नहीं है।

व्हाट्सएप पर किसी भी तरह की अफवाह या फेक न्यूज को शेयर करना भी अपराध माना जाता है। अगर आपके खिलाफ को रिपोर्ट या शिकायत कर देता है तो कार्रवाई हो सकती है। फर्जी खबरें फैलाने पर और फर्जी अकाउंट बनाने पर आपका अकाउंट्स भी डिलीट किया जा सकता है।

Check Also

Redmi Note 12 Turbo जल्द मार्किट में देगा दस्तक, देखें मूल्य व दमदार फीचर्स

Redmi एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम Redmi Note 12 Turbo …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *