साल 2012 में आई फिल्म ‘इशकजादे’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करके अर्जुन कपूर ने अपने करियर में अब तक कई फिल्मों में काम किया है और अपनी खूब पहचान बनाई है.

ये फिल्म 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. वहीं अब इस फिल्म के पहले दिन के कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं.20 दिसंबर 2022 को ‘कुत्ते’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जो लोगों को खूब पसंद आई थी. ट्रेलर देखने के बाद ऐसी उम्मीदें लगाई जा रही थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी दमदार ओपनिंग करेगी.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ‘कुत्ते’ के फर्स्ट डे कलेक्शन के आंकड़े अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. अर्जुन की इस फिल्म को फिल्म निर्देशक आसमान भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है. ‘कुत्ते’ का बजट लगभग 50 करोड़ रुपये है. हालांकि बजट के हिसाब से इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी ओपनिंग ली है.

‘कुत्ते’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 1.07 करोड़ का कलेक्शन ही अपने नाम कर पाई हो, लेकिन ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिल सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *