ऐलोवेरा जेल को सबसे कारगर ब्यूटी प्रॉडक्ट के रूप में देखा जाता है. चेहरे की सुंदरता को लिए लोग ऐलोवेरा का बहुत उपयोग करते हैं. वहीं कुछ लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए इसे खाते भी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐलोवेरा के सेवन से कई नुकसान भी हो सकते हैं.

आज कल के कामकाज से शरीर में पोटेशियम की मात्रा में कमी आने लगती है जिस कारण से कमजोरी और दिल से संबंधित परेशानी हो सकती हैं. जिन लोगों को दिल से संबंधित परेशानी हैं उन लोगों को एलोवेरा के जूस के सेवन से परहेज करना चाहिए.

वैसे तो एलोवेरा जेल को स्किन के लिए लाभदायक माना जाता है, लेकिन इसका ज्यादा उपयोग करने से स्किन एलर्जी होने का खतरा हो सकता है. एलोवेरा जेल के ज्यादा उपयोग से स्किन पर रैशेज, खुजली और रेडनेस की परेशानी हो सकती है.

गर्भवती महिलाओं को एलोवेरा जूस का सेवन करने से सख्त परहेज करना चाहिए. क्योकि एलोवेरा में लैक्टेटिंग प्रोपर्टी मिलती है जो की गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है.

एलोवेरा के रस को सावधानी से ना पिया जाय तो एलर्जी हो सकती है. त्वचा पर दाने या पित्ती, खुजली या सूजी हुई त्वचा, सांस लेने में कठिनाई, सीने में दर्द और गले में जलन जैसे लक्षण ऐलोवेरा के सेवन की वजह से हो सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *