आप यह जानते होंगे कि चुकंदर खाने से स्वास्थ्य को बहुत फायदे होते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि चुकंदर सौंदर्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

चुकंदर में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो चेहरे पर झुर्रियों और आंखों के डार्क सर्कल को दूर करते हैं। मध्यम आकार का चुकंदर लें और इसे छोटे स्लाइस में काटें। फिर इन स्लाइस को ब्लेंडर में डालकर एक पतला पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के बाद धो लें।

चेहरे पर रोजाना चुकंदर का जूस लगाएं। आप चाहें तो इसका फेसपैक भी बना कर लगा सकती है। इसके लिए एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच कद्दूकस की हुई चुकंदर या जूस, 1/2 छोटा चम्मच मलाई व जरूरत अनुसार गुलाब जल मिलाएं। इसे 10 मिनट तक गालों या पूरे चेहरे पर लगाएं। फिर पानी से इसे साफ कर लें। इससे आपके गाल गुलाबी होंगे।

साथ दाग, धब्बे, पिंपल्स, काले घेरे आदि की समस्या भी दूर होगी। इसके अलावा रोजाना चुकंदर जूस पीने से खून साफ होने में मदद मिलती है। ऐसे में अच्छी सेहत के साथ चेहरे की रंगत निखारने में मदद मिलती है। ‌

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *