समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री एवं रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने मेदांता अस्पताल में दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनका 11 अक्टूबर को अंतिम संस्कार हो गया.पिता की छत्रछाया के बिना ही अखिलेश यादव को आगे की सियासी राह तय करना है

मुलायम की मैनपुरी सीट पर नेताजी के सियासी वारिस को भी तलाशना होगा.यह सीट मुलायम खानदान के पास लंबे समय से है. मैनपुरी लोकसभा सीट पर गुजरात, हिमाचल आदि राज्य में विधानसभा चुनाव के साथ उपचुनाव होने की उम्मीद है. मुलायम की सीट को बचाने की बड़ी जिम्मेदारी है.  पहले सपा उपचुनाव में रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर मात खा चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *