पटियाला हाउस कोर्ट ने 200 करोड़ रुपये के महाठग सुकेश चंद्रशेखर की ईडी की कस्टडी 2 दिन के लिए बढ़ा दी है. ईडी ने कहा है कि कुछ नए तथ्य और सबूत मिले हैं . दूसरे दिन आरोपी दीपक रमदानी और जेल अधिकारी डीएस मीना से एकसाथ पूछताछ करनी है.

अगले साल चुनाव लड़ेगा. जब सुकेश से सवाल किया गया कि क्या आप चुनाव लड़ेंगे तो उसने कहा कि हां अगले साल लड़ूंगा. इसके अलावा, सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का भी बचाव किया और कहा कि वह जांच का हिस्सा नहीं हैं.

मंडोली जेल का सीसीटीवी वीडियो लीक हुआ था, जिसमें पुलिसकर्मी और जेलर उसके बैरक की तलाशी लेते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान, सुकेश के पास से 1.5 की चप्पल और 80 हजार की कीमत की दो जींस बरामद हुईं.

जेल में भी इतने मंहगे कपड़े और चप्पलें पहनने के सवाल पर सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि ये लीगली अलाउड है. सुकेश ने कहा कि उसे कॉन मैन नहीं कहें. मंडोली जेल के जेलर दीपक शर्मा और जय सिंह को 60 लाख रुपये से ज्यादा दिए हैं. तिहाड़ जेल प्रशासन सवालों के घेरे में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *