सूरज बड़जात्या की मच अवेटेड फिल्म ऊंचाई आज रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है.  अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, सारिका, परिणीति चोपड़ा और डैनी डेन्जोंगपा हैं.सूरज बड़जात्या पारिवारिक फिल्मों के लिए जाने जाते है. फिल्म ऊंचाई में बड़े स्टार-स्टडेड कलाकार दिखेंगे.

फिल्म ऊंचाई ओपनिंग डे पर 1.5-2 करोड़ के बीच का कलेक्शन कर सकती है. हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए इससे ज्यादा की कमाई करनी होगी. वहीं, हॉलीवुड फिल्म ब्लैक पैंथर वकंडा फॉरएवर आज भारत में रिलीज हो रही है.

फिल्म ऊंचाई और ब्लैक पैंथर वकंडा फॉरएवर के अलावा सामंथा की तेलुगु थ्रिलर फिल्म यशोदा हिंदी फिल्म थाई मसाज और रॉकेट गैंग भी आज रिलीज हो रही है. यशोदा साउथ राज्यों में अच्छा प्रदर्शन करेगी. थाई मसाज में राजपाल यादव, दिव्येंदु शर्मा और गजराज राव हैं और ये करीब 50 लाख रुपये कमा सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *