Sunday, May 19, 2024 at 8:59 AM

तमिलनाडु: 2024 के लोकसभा चुनाव में क्या पीएम मोदी के सहारे जीत पाएगी बीजेपी

त्तर भारत में अपनी मजबूत स्थिति के बाद अब भाजपा दक्षिण भारत में भी ऐसा ही परचम लहराना चाह रही है। इसके लिए पार्टी की ओर से कई सर्वे शुरू किए जा रहे हैं। भाजपा से जुड़े नेताओं के मुताबिक अगर सब कुछ योजना मुताबिक ही रहा, तो संभव है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 में लोकसभा का चुनाव तमिलनाडु से भी लड़ें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव लड़ने से पहले तमिलनाडु की तीन लोकसभा सीटों पर सर्वे भी शुरू किया जा रहा है। इसमें तमिलनाडु की रामनाथपुरम (रामेश्वरम लोकसभा), मदुरै और कोयंबटूर शामिल है।  राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि दक्षिण भारत में भाजपा को मजबूत करने के लिहाज से मोदी का यहां से चुनाव लड़ने से बड़ा विकल्प और कुछ नहीं हो सकता।

2024 लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं, सियासी सरगर्मी और चर्चाओं का दौर तेज होता जा रहा है।  राजनीतिक विश्लेषक ओपी मिश्रा कहते हैं कि बीते कुछ समय से भाजपा के कार्यक्रम,  वह दक्षिण भारत में खासतौर से तमिलनाडु के किसी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं।

जिस तरीके से आध्यात्मिक नगरी काशी के महत्व को बढ़ावा मिला है, उसी तरीके से दक्षिण भारत की भी कई लोकसभा सीटें हैं, जो उसी महत्व की हैं। वह कहते हैं कि रामनाथपुरम लोकसभा सीट में रामेश्वरम भी आता है और रामसेतु भी।जिसका असर पूरे देश में दिखेगा।

Check Also

यूपी सहित इन राज्यों में अगले 5 दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

कई राज्यों में मॉनसून की दस्तक हो चुकी है और आने वाले दिनों में राष्ट्रीय …