काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट करने के बाद ऋचा चड्ढा और अली फजल एक दूसरे के हो गए हैं। हाल ही में दोनों ने शादी की और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया है।फैंस उन्हें भर-भरकर बधाई दे रहे हैं लेकिन इनमें से कई लोग ऐसे भी हैं जो इस वेडिंग को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

इस के बाद कपल लखनऊ के लिए रवाना हो गया था। वहां भी दोनों का एक फंक्शन हुआ था और फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा और अली फजल वायरल हो रहा है। बहुत से लोग उनको बधाई दे रहे हैं तो वहीं कई लोग उनके प्यार को ‘लव जिहाद’  और ‘बुर्का हिजाब मुबारक हो’ भी विश कर रहे हैं।

ऋचा और अली को लेकर ये खबरें भी सामने आई थीं कि दोनों ने करीब ढाई साल पहले ही शादी कर ली थी। इन्होंने कोर्ट मैरिज की थी और फिर हिंदू व मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे.किसी ने कहा- ‘क्या इसे लव जिहाद नहीं कहेंगे, या फिर साजिश’। एक अन्य यूजर ने मिर्जापुर वेब सीरीज का डायलॉग लिखा- ‘क ख ग घ ङ च छ ज झ ञ…ऋचा चड्ढा को मोमीन बना के कर लिये लव जिहाद मियां अली फजल’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *