शहद हमारी सेहत के साथ साथ स्किन के लिए फायदेमंद होता है. अगर आप शहद का सेवन करेंगे तो स्वास्थ्य को कई फायदे मिल सकते है. लेकिन क्या आप जानते है शहद हमारी स्किन के लिए लाभदायक हो सकता है .  शहद का इस्तेमाल करने से स्किन पर निखार आता है . शहद का चेहरे पर इस्तेमाल करने से कई परेशानियां दूर हो सकती है .

अगर आप चेहरे पर शहद और दूध इस्तेमाल करेंगे तो इससे स्किन पर निखार आएगा. चेहरे के लिए शहद का यूज करते वक्त इसमें थोड़ा सा दूध मिला लीजिए.  मिश्रण बनाने के लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच शहद और दूध को मिला लीजिए और बने मिश्रण से स्किन की मसाज कीजिए. उसके बाद गुनगुने पानी से धो लीजिए.

अगर आप चेहरे पर शहद और गुलाब जल यूज करेंगे तो इससे स्किन को फायदा मिलेगा. आप गुलाब जल में शहद मिक्स करके त्वचा पर लगाएंगे तो इससे न केवल त्वचा की गहराई से सफाई की जा सकती है बल्कि स्किन को चमकदार भी बनाया जा सकता है.

अगर आप शहद और कॉफी पाउडर इस्तेमाल करेंगे तो इससे स्किन पर निखार आएगा.   त्वचा की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं. मसाज के बाद चेहरे को गुनगुने पानी की मदद धो लीजिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *