Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 16 साल के एक लड़के ने ऑनलाइन वीडियो गेम खेलने से रोकने पर अपनी ही मां की हत्या कर दी।

अपने गुनाह पर पर्दा डालने के लिए नाबालिग आरोपी ने दो दिन तक मां के शव को घर के अंदर ही छिपा कर रखा। उसने छोटी बहन को डरा धमकाकर दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। किशोर ने फौजी पिता के लाइसेंसी रिवॉल्वर से वारदात को अंजाम दिया। दिलदहला देने वाली वारदात लखनऊ के थाना पीजीआई इलाके से सामने आई है।

बुधवार को एक पुलिस अधिकारी का हवाला देते हुए बताया कि लखनऊ के एक 16 वर्षीय लड़के ने अपनी मां को ऑनलाइन गेम पबजी खेलने से रोकने के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

पूर्वी लखनऊ के एडीसीपी कासिम आबिदी ने एएनआई के हवाले से कहा कि “घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि 16 वर्षीय बेटे ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी।”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *