कॉमेडी की आन-बान और शान कहे जाने वाले राजू श्रीवास्तव ने 21 सितंबर को आखिरी सांस ली. लंबी बीमारी से जंग लड़ने के बाद राजू ने 58 साल की उम्र में दम तोड दिया.इसी कड़ी में उनका लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो  भी सामने आते ही वायरल हो गया है, जिसमें वो कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन के सवाल पर पैपराजी को तेवर दिखा रही हैं।

वीडियो में नजर आ रहा है कि तापसी पन्नू से जब पपाराजी राजू श्रीवास्तव के निधन पर कुछ बोलने के लिए कहते हैं वायरल वीडियो में तापसी पन्नू रेस्त्रां से बाहर निकलती देखे जा रही हैं।

एक्ट्रेस को देख पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं और राजू श्रीवास्तव के देहांत पर कुछ कहने को बोलते हैं। ये सुन तापसी कहती हैं,’क्या बोलूं।’ इसके बाद पैप्स बार-बार उनसे राजू श्रीवास्तव के निधन को लेकर सवाल करते हैं, जिसपर वो भड़क उठती हैं और आगे कहती हैं,’भाई साहब ऐसे नहीं होता…आप पहले थोड़ा साइड हटिए।’

Taapsee Pannu का यह अंदाज फैंस और यूजर्स को रास नहीं आया है। एक यूजर ने लिखा, ‘तापसी अब बहुत अक्खड़ हो गई हैं।’ वहीं एक यूजर ने तापसी को ‘कंगना रनौत पार्ट 2’ बताया। हालांकि कुछ यूजर्स ने तापसी पन्नू का भी बचाव भी किया और कहा कि सिक्यॉरिटी के बिना वह खुद ही इतनी भीड़ को हैंडल कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *