बेशक आज प्रियंका चोपड़ा को पूरी दुनिया में लोग जानते हैं और वो किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं।  इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि चर्चा में है और अभिनेत्री ने एक बड़ा खुलासा किया है।

आज जिस देसी गर्ल को पूरी दुनिया सलाम करती है उनको कभी शरीर के रंग को लेकर काफी ट्रोल किया जाता था। जी हां, इसको लेकर खुद अभिनेत्री ने खुलासा किया है।

उन्होने कहा कि उनको सांवली और काली बिल्ली तक कहा जाता था। इसके अलावा भी प्रियंका चोपड़ा को काफी ट्रोलिंग सहनी पड़ी है।  उन्होने 2000 में मिस इंडिया प्रतियोगिता जीती थी।प्रियंका चोपड़ा ने कहा, “मुझे काली बिल्ली, सांवली कहा जाता था। ये उस देश में हो रहा था जहां ज्यादातक लोग ऐसे ही हैं।

मैंने सोचने लगी थी कि मैं उतनी सुंदर नहीं हूं इसलिए, मुझे विश्वास था कि मुझे बहुत अधिक मेहनत करनी होगी।  उनकी फिल्मों के लिए एक अलग दीवानगी देखने को मिलती है। वर्कफ्रंट पर वो कई शानदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और इनमें से ज्यादातर फिल्में हॉलीवुड से हैँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *