कृति सेनन  बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हों, लेकिन एक वक्त था, जब वो भी कुछ बनने के लिए स्ट्रगल कर रही थीं. ये वो दौर था, जब वो एक्ट्रेस नहीं थीं, बल्कि एक मॉडल के तौर पर उन्होंने करियर शुरू किया था. उनके पहले ही रैंप शो में कुछ ऐसा हुआ था कि कृति ने ये फील्ड छोड़ने का मन ही बना लिया था.

अक्सर इंटरव्यू में स्टार्स पुराने किस्से शेयर करते रहते हैं. कृति सेनन  ने भी ऐसा ही किस्सा शेयर किया है. हाल ही में कृति ने अपने पहले रैंप शो के अनुभव को फैंस के साथ साझा किया. जब कृति का पहला रैंप शो था तो वो काफी नर्वस थीं.

चूंकि ये कृति का पहला शो था और उनके साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुई था, लिहाजा वो काफी दुखी हुई थीं. उन्होंने इस फील्ड को छोड़ने का मन ही बना लिया था.

जिसके बाद कृति सेनन ने खुद को मजबूत किया और खुद को दूसरा मौका भी दिया. आज कृति ने खुद को साबित कर दिया है. बॉलीवुड में कृति को ज्यादा साल नहीं हुए हैं, लेकिन उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *