प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में रोड शो किया। इसके बाद वह भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने पहुंचे। बैठक से ठीक पहले पीएम मोदी का ये रोड शो चर्चा का विषय बना रहा।

 

आज से दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो चुकी है।  भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य शामिल हो रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेता इसमें शिरकत कर रहे हैं।

अगले साल की शुरुआत में लोकसभा चुनाव भी होना है।  बैठक में इन चुनावों की तैयारियों पर मंथन तो होगा ही साथ में उन राज्यों को लेकर भी बातचीत होगी, जहां भाजपा अभी जीत से दूर है। तय कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी ने पटेल चौक से रोड शो शुरू किया .

संसद मार्ग, जय सिंह रोड पर जाकर खत्म किया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ जुटी। इसके बाद पीएम मोदी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *