आलिया और रणबीर की शादी के बाद अब सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की खबर सामने आ रही है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल, दोनों कपल की शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल पिछले तीन साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और फैंस दोनों को जल्द से जल्द शादी करते हुए देखना चाहते हैं।

जानकारी के अनुसार शेट्टी के करीबी सूत्रों ने बताया कि इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। दंपति के माता-पिता आथिया और केएल राहुल को बहुत पसंद करते हैं और अगर सब कुछ ठीक रहा तो केएल राहुल और अथिया शेट्टी 2022 यानि इस साल के लास्ट तक शादी कर लेंगे। वहीं दोनों की लव स्टोरी के बारे में सोशल मीडिया पर भी काफी वक्त से बातें होती रही हैं।

दरअसल, सुनील शेट्टी का परिवार साउथ इंडियन हैं और केएल राहुल भी दक्षिण भारत से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में अथिया और केएल राहुल की शादी दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार हो सकती है।

साथ ही जब इस बारे में सुनील शेट्टी को कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की तो वो इस सवाल पर चुप रहे हैं। अथिया और केएल राहुल हमेशा से ही अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी वोकल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *