बी टाउन में शादी सीजन के बीच अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) और आदित्य सील (Aditya Seal) भी शादी रचाने जा रहे हैं. अनुष्का रंजन और आदित्य सील की शादी की रस्मे शुरु हो चुकी हैं.  मेहंदी सेरेमनी हुई जिसमें आलिया भट्ट समेत तमाम हसीनाओं ने शिरकत की. इस दौरान मेहंदी की रस्म में आलिया भट्ट सब कुछ भूलकर जबरदस्त मस्ती में डूबी दिखाई दीं.

अनुष्का रंजन और आदित्य सील 21 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. 19 नवंबर को अनुष्का रंजन की प्री-वेडिंग सेरेमनी मेहंदी के संग शुरू हो गई. आलिया भट्ट जो अनुष्का की बहन अकांक्षा रंजन की बेस्ट फ्रेंड हैं वह भी इस सेलिब्रेशन में शामिल हुईं.

उन्होंने होने वाली दुल्हन के संग फोटो शेयर की. इस फोटो में अनुष्का मिलियन डॉलर स्माइल फ्लैश करती दिख रही हैं. टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस क्रिस्टर डिसूजा जो वेब सीरीज में अनुष्का रंजन के संग काम कर चुकी हैं. क्रिस्टल डिसूजा ने अनुष्का रंजन के मेहंदी सेरेमनी के दौरान की दो तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए क्रिस्टल ने लिखा- मेहंदी लगा के रखना, डोली सजा के रखना.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *