मौसम विभाग ने प्रदेश में शनिवार को देहरादून, टिहरी, बागेश्वर जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पिथौरागढ़ की दारमा घाटी के चीन सीमा के अंतिम चौकी दावे में लगभग 14 इंच बर्फ और पहाड़ों में एक फुट से अधिक बर्फबारी हुई है।राज्य के लगभग सभी मैदानी और पहाड़ी इलाकों में कहीं रुक-रुक कर बारिश जारी रही तो कहीं बादल छाए हैं।

केदारनाथ यात्रा सुचारू शनिवार को सुचारू की गई। सुबह 8 बजे तक सोनप्रयाग से 5780 श्रद्धालुओं ने धाम के लिए प्रस्थान किया। राजधानी देहरादून सहित आस पास के क्षेत्रों में भी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है।

साथ ही राज्य में अन्य पर्वतीय जिलों में भी कहीं कहीं गर्जना, आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। शुक्रवार को प्रदेश में अधिकांश जिलों में मानसून जोरदार रुप से सक्रिय रहा।

पूरा ही दिन अधिकांश इलाकों में पूर्ण रुप से बादल छाए रहे। धूप के दर्शन बमुकिल से हो सके। पौड़ी, देवप्रयाग, जखोली, नरेन्द्रनगर आदि जगहों पर जमकर बारिश रही।उतराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहेगा। देहरादून, टिहरी और बागेश्वर जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *