उत्तराखंड: देश में बालकों की सुरक्षा, उसके बालपन और यौवन को बचाने के लिए पोक्सो अधिनियम के साथ किशोर न्याय अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण कानून बने हुए हैं,  सुद्दोवाला स्थित एक होटल में पोक्सो अधिनियम 2012 के संबंध में ‘राज्य स्तरीय परामर्श संवाद ‘कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी भाग लिया .

सीएम धामी ने सभी छात्र-छात्राओं से अपेक्षा करते हुए कहा वे जिस क्षेत्र में भी जाएं, उस क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करें। यदि आपकी संकल्प शक्ति मजबूत होगी तो कोई भी परिस्थिति आपके मार्ग में बाधक नहीं बन सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में समान नागरिकता संहिता लागू करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ी है। इसके लिए गठित कमेटी की ओर से ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है, जन सुझाव भी लिए जा रहे हैं।

मेहनत का कोई भी विकल्प नहीं होता है। रुद्रपुर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सीएम धामी ने कहा कि छात्रों को संकल्प के साथ कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि संकल्प के साथ विकल्प नहीं होना चाहिए। सीएम धामी ने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन का कोई विकल्प नहीं होता है। धामी ने कहा कि पीएम मोदी के विजन की वजह से उत्तराखंड से हाईवे निर्माण हो रहा है। संवाद कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कहा कि देश में बालकों की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए तमाम नीतियां और कानून बने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *