गलत? तो ऐसे में आपको बता दें, कि ड्राई फ्रूट्स में अखरोट को आप आराम से गर्मियों में खा सकते हैं. दरअसल, अखरोट में मौजूद कुछ गुणों के कारण इसे गर्मी के मौसम में भी खाया जा सकता है. हालांकि, इस मौसम में अखरोट के सेवन का तरीका थोड़ा बदल जाता है.

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा होती है, जो स्वास्थ्य शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क के लिए भी काफी फायदेमंद होता है.  हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने के समेत कई अन्य लाभ पहुंचा सकता है.

1. दूध के साथ खाएं अखरोट
अखरोट को दूध में उबालकर या फिर रात को सोने से पहले भीगे हुए अखरोट को गुनगुने दूध के साथ ले सकते हैं.  अखरोट की गर्मी कम होती है और अधिकतम स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने में मदद मिलती है.

2. शेक या स्मूदी के साथ लें
आप अपने शेक और स्मूदी को अखरोट के टुकड़ों से सजा सकते हैं.  अखरोट का सेवन करने का यह बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतमंद तरीका है.

3. हेल्दी स्नैक जैसे खाएं
सौंफ के बीज, धनिया के बीज और पुदीने की पत्तियों जैसी ठंडी जड़ी-बूटियों के साथ अखरोट को भूनकर सेवन करें,  गर्मी को संतुलित करने में मदद मिल सकती है. इस तरह से आप अखरोट को सलाद या दही में भी शामिल कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *