अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव को लेकर पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।राज्य से 222 डेलीगेट राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान करेंगे।

देहरादून में भी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पीसीसी डेलीगेट कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान कर रहे हैं।प्रदेश भर के डेलीगेट सोमवार को देहरादून पहुंच कर मतदान में हिस्सा लेंगे। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा बिहार के पीआरओ हैं। उनके साथ हरीश ऐठानी भी एपीआरओ होने के कारण बिहार में ही मतदान करेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता मलिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के बीच सीधा मुकाबला है।

इसके साथ महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, राजपाल बिष्ट, मोहित शर्मा, इशिता सेडा, वैभव वालिया के राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के कारण वे ऑनलाइन वोट करेंगे।मतदान सुबह दस से शाम चार बजे तक होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *