बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया। वहीं उनके इस खास दिन को उनके पति विराट कोहली ने बड़े धूम धाम से मनाया।  अनुष्का इस वक्त विराट कोहली के साथ बायो-बबल में हैं और रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु के कैंप में ही हैं।

इसी के चलते अनुष्का का बर्थडे भी आरसीबी के स्टार खिलाड़ियों के साथ सेलिब्रेट किया गया। अपनी पत्नी के बर्थडे पर विराट ने ग्रैंड पार्टी दी और उन्हें बेहद खास अंदाज में विश किया। आप देख सकते हैं विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की।

इस तस्वीर से ज्यादा स्पेशल तो इसके साथ लिखा गया कैप्शन है।  विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ की दो फोटोज शेयर कर लिखा है, “भगवान का शुक्र है कि आप पैदा हुईं। मुझे नहीं पता कि मैं तुम्हारे बिना क्या करूंगा।  अनुष्का के आस-पास के सबसे प्यारे लोगों के साथ शानदार दोपहर बिताई।”

इसी के साथ अनुष्का ने आगे लिखा, “अधिक आसानी से, दूसरों के ऊपर अपनी राय को महत्व देना, यह पुराना व्यवसाय बहुत अच्छा चल रहा है! हर किसी को इसे आजमाना चाहिए। सभी शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद जो आपने मुझे भेजा है।  पीएस- मैंने मेरे जन्मदिन केक का सबसे बड़ा टुकड़ा खा लिया। ”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *