क्रिकेट के मैदान पर कई मुकाम हासिल करने वाले विराट कोहली अब मैदान के बाहर एक खास मुकाम पर पहुंच गए हैं। भारत के पूर्व कप्तान के अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कोहली  20 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं.

कोहली ने बुधवार को अपने प्रशंसकों को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए एक वीडियो साझा किया। उन्होंने एक क्लिप साझा किया जिसमें उनके कई इंस्टाग्राम फोटोज को कोलाज का रूप दिया गया था और साथ में 200 मिलियन लिखा था। इसे शेयर करते हुए कोहली ने कैप्शन में लिखा, 200 मिलियन स्ट्रांग, आपके सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद।

फॉलोअर्स के इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह दुनिया के भी पहले क्रिकेटर हैं. वह ओवरऑल सभी खेलों के प्लेयर्स में तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले खिलाड़ी भी हैं. उनसे आगे केवल क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी हैं. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *