भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज (9 जून) से पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। ये बड़ा मुकाबला आज शाम 7 बजे से शुरू होगा और 6:30 बजे टॉस का सिक्का उछाला जाएगा. इस पूरी टी20 सीरीज में टीम इंडिया को एक खिलाड़ी की कमी जरूर खलेगी.

भारतीय टीम की अगुवाई ऋषभ पंत को सौंपी गई है जबकि आईपीएल 2022 में पहले ही प्रयास में नई टीम गुजरात टाइटंस को खिताब दिलाने वाले हार्दिक पांड्या को उप-कप्तान बनाया गया है। आइए मैच से पहले कुछ जरूरी बातों पर नजर डाल लेते हैं –

IPL 2022 में अपने प्रदर्शन से गदर मचा रहे बाएं हाथ से गेंदबाजी करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहसिन खान को नहीं चुनकर सेलेक्टर्स ने हर किसी को हैरत में डाल दिया, जबकि ये खिलाड़ी टीम इंडिया में एंट्री का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था.

 ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए स्कोर का पीछा करने वाली टीम के पास खेल जीतने के लिए मामूली बढ़त है।टीम इंडिया के लिए एक कदम और आगे जाने और पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास को फिर से लिखने का मौका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *