विक्रांत मेसी और विजय सेतुपति स्टारर थ्रिलर ड्रामा फिल्म ‘मुंबईकर’ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।इस फिल्म का निर्देशन संतोष सिवन ने किया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म की कहानी मुंबई शहर की पृष्ठभूमि पर बुनी गई है।

इसमें फिल्म के किरदार एक दूसरे से किसी न किसी तरह जुड़े हुए नजर आएंगे, जिनका जीवन 24 घंटे की अवधि के दौरान होने वाली कई घटनाओं से अचानक परिवर्तित हो जाता है और बाद में शहर और जीवन के प्रति किरदारों के दृष्टिकोण में परिवर्तन होता है।

मुंबईकर में महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले विक्रांत मेसी ने फिल्म पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, “विजय सेतुपति सर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करना सौभाग्य की बात है। मैं संतोष सिवन सर की फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं। मैंने हमेशा उनके काम की प्रशंसा की है और अब उनके द्वारा निर्देशित किया जाना एक ऐसा अनुभव था जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *