बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस विद्या बालन अक्सर अपने किरदार से सभी को अपना दीवाना बना लेती हैं,  एक्ट्रेस हर किरदार में पूरी तरह से ढ़ल जाती है और यही कारण है कि विद्या ही फिल्म में किसी मेल लीड की जरुरत महसूस ही नहीं होती है।

विद्या बालन फिल्म ‘नीयत’ में दिखाई देंगी, जिसका निर्देशन अनु मेनन कर रही हैं। विद्या बालन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर फिल्म की शूटिंग शुरू करने की जानकारी दी है।’नीयत’ सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग यूके में शुरू हुई है।

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की हैं , जिसमें विद्या के साथ डायरेक्टर अनु मेनन भी नजर आ रहे है। एक्ट्रेस अपने हाथ में क्लैब बोर्ड पकड़े हुए दिख रही हैं जिसके ऊपर फिल्म का नाम नीयत लिखा हुआ है। फिल्म की शूटिंग के लिए पूरी कास्ट इस वक्त यूके पहुंची है।

इस तस्वीर के साथ विद्या बालन ने लिखा, ‘अपने पसंदीदा लोगों में से कुछ के साथ हाल के दिनों में पढ़ी गई सबसे आकर्षक पटकथाओं में से एक की शूटिंग शुरू करने के लिए उत्साहित हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *